नैक मूल्यांकन की तैयारियों को लेकर यूओयू में बनी रणनीति
हल्द्वानी, जुलाई 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता एवं आश्वासन केंद्र (सीआईक्यूए) की चौथी बैठक कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें गुणवत्ता संवर्धन, एनईपी क्रियान्वयन और आगामी नैक (एनएएसी) मूल्यांकन की तैयारियों पर चर्चा हुई। अनुसंधान एवं सीआईक्यूए निदेशक प्रो. गिरिजा पाण्डे ने कुलपति को सफल एक वर्ष पूरा होने पर बधाई दी, वहीं सीआईक्यूए के अपर निदेशक प्रो. गगन सिंह ने गुणवत्ता सुधारों की जानकारी दी। इस दौरान कुलपति के कार्यकाल की उपलब्धियों पर वृत्तचित्र भी दिखाया गया। इग्नू और सीसीएसयू के विशेषज्ञों ने डिजिटल शिक्षा और शोध सुधार पर विचार साझा किए। विशेष सत्र में इग्नू नई दिल्ली के सीआईक्यूए निदेशक प्रो. विजय कुमार और चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के पूर्व प्रति-कुलपति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.