हल्द्वानी, सितम्बर 14 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। नैंसी कॉन्वेंट स्कूल ज्योलीकोट में सोमवार को अंतर-सदनीय वाद-विवाद प्रतियोगिता आयोजित हुई। 'क्या उत्तराखंड में बढ़ता विकास पहाड़ों के लिए वरदान है या पर्यावरण के लिए खतरा' विषय पर विद्यार्थियों ने पक्ष एवं विपक्ष में विचार प्रस्तुत किए।उन्होंने विकास, रोजगार, पर्यटन एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ पर्वतीय पर्यावरण, वनों, जलस्रोतों और पारिस्थितिकी के संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपने तर्क प्रस्तुत किए। अभिज्ञान राय श्रेष्ठ वक्ता चुने गए। अक्षत भंडारी प्रथम उपविजेता और आरुषि शुक्ला द्वितीय उपविजेता रहीं। संचालन आकृति कठेरिया ने किया। शिक्षक रामधन ने छात्रों को सफलता के टिप्स दिए। विद्यालय अध्यक्ष मंजू सिंह एवं प्रबंध निदेशक आईपी सिंह ने सभी प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना ...