नैंसी कॉन्वेंट की छात्राओं ने राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में बनाई जगह
हल्द्वानी, सितम्बर 10 -- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। नैंसी कॉन्वेंट ज्योलीकोट की छात्राओं ने भोपाल की एमपी शूटिंग अकादमी में 30 अगस्त से 3 सितंबर तक आयोजित ऑल इंडिया कुमार सुरेंद्र सिंह इंटर स्कूल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। इस आधार पर छात्राओं का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। प्रतियोगिता में विद्यालय की कौशिकी सूर्यवंशी, अनन्या जायसवाल और अरुशी शुक्ला ने अपने-अपने व्यक्तिगत वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन कर 69वीं राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया। इसके अलावा, विश्वास और मुद्रा ने भी अपने वर्ग में सराहनीय प्रदर्शन कर प्रतिभा का लोहा मनवाया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर नैंसी एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक इंजी. आईपी सिंह और चेयरपर्सन मंजू सिंह ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। निदेशक डॉ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.