धनबाद, मार्च 2 -- कांड्रा पंचायत के लाला टोला में रविवार को डीएमएफटी फंड से कर्मशाला तालाब की मिट्टी कटाई कार्य का शिलान्यास बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो, सांसद प्रतिनिधि सुभाष रवानी, मुखिया रिंकु देवी व पंसस सुभाष चंद्र महतो ने किया। मौके पर गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि वे एक सूखे या बदहाल तालाब का जीर्णोद्धार नहीं कर रहे हैं, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक बेहतर सुरक्षित और खुशहाल भविष्य की नींव रख रहे हैं। बाघमारा विधायक शत्रुघ्न महतो ने कहा कि लाला टोला के ग्रामीणों को गर्मी के मौसम में पानी की समस्या हो जाती थी। ग्रामीणों को स्नान करने के लिए अन्य गांवों में जाना पड़ता था। ग्रामीणों के आग्रह पर डीएमएफटी फंड से उनकी अनुशंसा पर फंड रिलीज किया गया तथा तालाब का जीर्णोद्वार कार्य शुरू किया गया। मौके पर भाजपा के जिला मह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.