वाराणसी, अप्रैल 18 -- चोलापुर। नेहिया गांव में बाबा बटुक भैरव नाथ गेट पर केसरिया ध्वज लगाने के विवाद में शुक्रवार को भीड़ ने पुलिस पर पथराव किया था। घटना के दूसरे दिन शनिवार को गांव में तनावपूर्ण शांति रही। इस प्रकरण में पुलिस ने चार आरोपियों को शनिवार को जेल भेज दिया। अन्य की तलाश के साथ ही कुछ आरोपियों की पहचान के लिए तस्वीरें जारी की गई हैं। घटना के दूसरे दिन शनिवार को गेट के पास ही लालपुर-पांडेयपुर और चोलापुर पुलिस के साथ पीएसी बल तैनात रहा। कहीं भी जुटान को लेकर चेतावनी दी गई थी। पुलिस ने गांव में गश्त किया। यह भी पढ़ें- नेहिया में झंडा विवाद में पुलिस पर पथराव में चार गिरफ्तार शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। उधर, मुकदमा दर्ज होने के बाद दलित बस्ती से अधिकतर पुरुष घर छोड़कर भागे हुए हैं। बता दें कि पथराव में एसीपी सारनाथ विदुष स...