वाराणसी, अप्रैल 18 -- चोलापुर, संवाद। नेहिया गांव में बाबा बटुक भैरव नाथ गेट पर ध्वज लगाने के विवाद में शुक्रवार को भीड़ ने पथराव कर दिया था, जिसमें एसीपी सारनाथ समेत एक दरोगा और एक सिपाही घायल हो गए थे। घटना से आक्रोशित पुलिस ने भी लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ दिया था और कुछ उपद्रवियों को पकड़ कर थाने लाई थी चौकी प्रभारी गोसाईपुर विपिन पाण्डेय की तहरीर पर 11 नामजद व 50 अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सिंधोरा के प्रदीप कुमार, नेहिया के निखिल कुमार, भोपापुर के राजकुमार और औरा के अजित कुमार को गिरफ्तार किया गया था। यह भी पढ़ें- चोलापुर में पथराव, एसीपी और दो पुलिसकर्मी जख्मी इन चारों को जेल भेजने के साथ ही अन्य की तलाश की जा रही है। गांव में तनाव को देखते हुए लालपुर पांडेयपुर शिवपुर के थाना प्रभारी समेत पीएसी तैनात की गई है। ...