नई दिल्ली, अप्रैल 2 -- UP News: 'का बा' सीरिज के जरिए सरकार पर हमला बोलने वाली लोक गायिका नेहा सिंह राठौर एक बार फिर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली पहुंचीं। नेहा राठौर के खिलाफ पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गाए गए एक गीत पर आपत्ति दर्ज कराते हुए भड़काऊ बताया गया था और हजरतगंज कोतवाली में विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर नेहा हजरतगंज कोतवाली पहुंची और उन्होंने 50-50 हजार रुपये के दो बेल बॉड भरे। इसी मामले में वाराणसी के लंका थाने में भी नेहा के खिलाफ कई एफआईआर दर्ज कराई गई है। इसके पूर्व वह अंतरिम जमानत अर्जी खारिज होने पर चार जनवरी को देर शाम भी पति हिमांशु के साथ बयान दर्ज कराने के लिए कोतवाली पहुंची थीं। बुधवार दोपहर करीब दो बजे वह पति हिमांशु सिंह के साथ हजरतगंज कोतवाली पहुंची थी। इंस्पेक्टर व...