लखनऊ, जनवरी 5 -- गायिका नेहा सिंह राठौर के पहलगाम पोस्ट प्रकरण में लखनऊ की हजरतगंज पुलिस ऐक्शन में है। नेहा का बयान दर्ज करने के बाद पुलिस पोस्ट के बाद रिपोस्ट, लाइक और कमेंट करने वालों पर भी शिकंजा कसने जा रही है। पुलिस ने नेहा राठौर के इस पोस्ट पर रिएक्शन देने वालों की लिस्ट बनाने लगी है। इसके साथ ही नेहा के बयानों पर विधि विशेषज्ञों से राय लेगी। पुलिस नेहा के खिलाफ इलेक्ट्रानिक और वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन कर रही है। रिपोर्ट से यह तय होगा कि जिन सोशल मीडिया और एक्स अकाउंट से पहलगाम आतंकी हमले को लेकर की गई भड़काऊ पोस्ट की रिपोर्ट का इंतजार है। साइबर सेल अपनी रिपोर्ट में यह स्पष्ट करेगी कि जिस अकाउंट से पोस्ट की गई थी उसका हैंडल नेहा ही चलाती थी। इसकी पुष्टि साइबर सेल की रिपोर्ट से होगी। पुलिस यह भी जानकारी जुटा रही है कि वह उस पोस्ट को क...