भदोही, मार्च 31 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। दिल्ली से मंगलवार को घर आने पर चकटोडर कॉलोनी पर नेहा सिंह का स्वागत किया गया। नेहा सिंह ने गत दिनों यूपीएसी में सफलता प्राप्त की थी। कहा कि पिता कौशल कुमार सिंह ट्रक ड्राइवर है। माता मालती सिंह ने कहा कि बेटी बाल्यकाल से पढ़ने में तेज थी। यूपीएससी में अच्छा रैंक लाकर जिले का नाम रोशन किया। इस मौके पर प्रदीप सिंह आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...