कोडरमा, मई 18 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश कुमार यादव ने कहा कि यदि पुलिस प्रशासन चाहे तो हर बड़े मामले का तुरंत खुलासा कर सकता है, लेकिन कई गंभीर मामलों में अब तक कार्रवाई नहीं हुई है। जयनगर थाना हाजत में विजय यादव की संदिग्ध मौत, सुभाष राणा हत्याकांड, सैफ अली मामले, केदार यादव मौत प्रकरण के अलावा अन्य मामलों में अब तक संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। महेश यादव का कहना है कि गरीब और सामान्य परिवारों को न्याय के लिए इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने लंबित मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...