नई दिल्ली, अक्टूबर 15 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेता अभिजीत दीपके, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स असोसिएशन (आइसा) की प्रमुख नेहा बोरा और अन्य की प्रेस कॉन्फ्रेंस में गुरुवार को हंगामा हो गया। दिल्ली के प्रेस क्लब में जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक चैनल के पत्रकारों ने बीच में ही नेहा बोरा से सवाल करने शुरू कर दिए। इस पर दीपके नाराज हो गए और उन्होंने कहा कि इन्हें 50-100 रुपये का नोट दे दीजिए। जिसके लिए वे आए हैं। 50-100 रुपये का नोट देकर बाहर कर दीजिए। जंतर-मंतर पर अवैध तरीके से घुसने और बेल बॉन्ड के उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किए गए सीजेपी के सह संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका के समर्थन में सीजेपी ने 16 अक्टूबर को दिल्ली के सेंट्रल पार्क में तिरंगा लहराने के लिए जुटने का ऐलान किया है। इसी को लेकर कई स्टूडेंट्स यूनियन और सिविल सोसाइटी...