नई दिल्ली, अक्टूबर 16 -- नेहा बोरा यानी AISA प्रमुख के बांग्लादेश संबंधी बयान पर बवाल बढ़ता नजर आ रहा है। अब पश्चिम बंगाल में डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रिजु दत्ता ने कहा है कि बोरा नक्सली हैं और वह पहले भी यह बात कहते रहे हैं। दरअसल, एक वायरल वीडियो में आइसा अध्यक्ष को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि भारत में आंदोलन बांग्लादेश से प्रेरित था। लाइव हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। रिजु दत्ता ने कहा, 'सच सामने आ गया है। मैंने पहले भी कहा है और अब फिर कह रहा हूं कि नेहा बोरा नक्सली हैं और ये नक्सल बच्चे नहीं हैं। ये नक्सल भारत के खिलाफ टाइम बम हैं।' उन्होंने कहा, 'वह चारू मजूमदार और कनु सान्याल को अपना आदर्श मानती हैं। वह सरकार के खिलाफ सशस्त्र प्रतिरोध को मानती हैं और भारत गणराज्य के खिलाफ हैं।'विपक्षी गठबंधन IND...