नेहा बोरा को आई गाजा की याद, बोलीं- नरसंहार के मामले में 'दो पक्ष' नहीं हो सकते
नई दिल्ली, नवम्बर 21 -- वामपंथी छात्र संगठन आइसा (AISA) की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेहा बोरा ने फिलिस्तीन और गाजा के मुद्दे को उठाते हुए उसे साझा मानवता के लिए एक कसौटी बताया है। नेहा का कहना है कि साम्राज्यवादी ताकतों द्वारा पूरी फिलिस्तीनी सभ्यता को जानबूझकर नष्ट करने और वहां नरसंहार करने के मामले में कोई 'दो पक्ष' नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि इस बात की समझ हमें भारत की साम्राज्यवाद विरोधी विरासत से मिलती है। नेहा बोरा ने यह बात CPI (ML) के वरिष्ठ नेता दीपांकर भट्टाचार्य की एक पोस्ट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर शेयर करते हुए कही। नेहा ने दीपांकर की जिस पोस्ट को शेयर किया, उसमें भाकपा (माले) के नेता ने इजराइल के साथ भारत के मजबूत संबंधों का विरोध किया और इजराइल को फिलिस्तीन में नरसंहार के लिए जिम्मेदार बताया है। उन्होंने लिखा, 'भारत की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.