चम्पावत, जून 20 -- जगदीश राय, लोहाघाट। शराब विरोधी आंदोलन से लेकर महिला सशक्तिकरण में भागीदारी कर रही नेहा मुरारी ने कई महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा। नगर लोहाघाट की रहने वाली नेहा ने वर्ष 2017 में उन्होंने शराब विरोधी आंदोलन और पर्यावरण संरक्षण के लिए चलाए गए जनजागरूकता अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई। उनका उद्देश्य समाज को नशामुक्त बनाने तथा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करना था। इसके साथ सामाजिक कार्यों के दौरान उन्होंने महसूस किया कि महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता समाज के विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है। इसी सोच के साथ उन्होंने महिला सशक्तिकरण की दिशा में कार्य प्रारंभ किया। उनके प्रयासों से 50 से अधिक महिलाएं हर्बल उत्पाद, हस्तनिर्मित वस्तुएं, ऐपण, पारंपरिक कला और ऊन से बनी स्वेटर, मोजे, मफलर, फ्राक,स्कार्फ...