लातेहार, अप्रैल 1 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ में 30 मार्च से 2 अप्रैल तक आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्रैवल्स गेम में लातेहार जिले की प्रतिभाशाली खिलाड़ी नेहा खलखो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया है। नेहा ने 10 किलोमीटर रेस वॉक प्रतियोगिता में 1 घंटा 04 मिनट 02 सेकंड का समय निकालकर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। नेहा खलखो की इस उपलब्धि ने न केवल लातेहार बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। वर्तमान में नेहा बोकारो में रहकर नियमित प्रशिक्षण ले रही हैं। उनकी सफलता के पीछे पिछले पांच वर्षों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण का बड़ा योगदान है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपने लक्ष्य को पाने के लिए लगातार प्रयास किया और आज उसका परिणाम पूरे जिले के सामने है। इस ऐतिहासिक जीत पर जिला खेल पदाधिकार...