लखनऊ, अगस्त 27 -- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के विचार विभाग की गुरुवार को पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में गोरखपुर, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या झांसी सहित अन्य जनपदों में जल्द विभाग की बैठक करने का फैसला किया गया। इसकी तिथियां जल्द तय की जाएंगी। विचार विभाग के चेयरमैन एचएल दुसाध की अध्यक्षता में हुई बैठक में उनकी लिखी हुई पांच पुस्तकों का विमोचन किया गया। एक पम्फलेट 100 रोगों की एक दवा- राहुल गांधी का जितनी आबादी-उतना हक सिद्धांत का वितरण किया गया। इसे विचार विभाग जनता तक भी पहुंचाएगा।

पंडित नेहरू की जयंती की तैयारी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी विचार विभाग के चेयरमैन कैप्टन प्रवीन डावर ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू की पुण्यतिथि और जयंती बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि 200 बैठकें करके चढ़ावा चोरी, चंदा चोरी सहित तमाम अन्य मुद्दों...