बिजनौर, अगस्त 17 -- देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को नेहरू स्टेडियम बिजनौर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के उपरांत उपस्थित जनसमूह द्वारा राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का गायन किया गया। इस दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों एवं राष्ट्रीय भावना से ओत-प्रोत रहा। नेहरू स्टेडियम में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि युवा देश की सबसे बड़ी शक्ति हैं। राष्ट्र के विकास में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, विज्ञान, तकनीक, खेल एवं अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश और प्रदेश का नाम रोशन करने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- Shamli News: राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने किया ध्वज...