गुड़गांव, फरवरी 16 -- गुरुग्राम। बीते सप्ताह आयोजित हुए राज्य स्तरीय सीएम कप के समापन के कई दिन बाद भी मैदान में गंदगी पसरी हुई है। प्रतियोगिता में करीब 3000 खिलाड़ियों ने भाग लिया था और जिले के अलग-अलग स्टेडियम व खेल मैदानों में भी मुकाबले आयोजित किए गए थे। जिसमें नेहरू स्टेडियम में कूड़ा अब तक नहीं उठाया गया है। मैदान के कोनों में प्लास्टिक की बोतलें, पानी के पाउच, खाने-पीने के पैकेट और अन्य कचरा बिखरा पड़ा है। आयोजन समाप्त हुए लगभग एक सप्ताह बीतने के बाद भी सफाई नहीं होने से खिलाड़ियों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। यह प्रतियोगिता 9 से 11 फरवरी को आयोजित हुई थी। सोमवार सुबह सैर के लिए पहुंचे लोगों ने मैदान की स्थिति पर चिंता जताई। उनका कहना है कि रोजाना सैकड़ों लोग यहां व्यायाम और दौड़ के लिए आते हैं, लेकिन गंदगी के कारण असुविधा हो र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.