बिजनौर, जनवरी 23 -- झमाझम बारिश होने पर नेहरू स्टेडियम में जल भराव हो जाता है। जलभराव होने से खिलाड़ियों व शहर के लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन अब नेहरू स्टेडियम में जलभराव नहीं होगा। नेहरू स्टेडियम के मुख्य द्वार पर मिट्टी का भराव किया जाएगा ताकि बारिश का पानी नाले के माध्यम से नेहरू स्टेडियम में न जा सकें। जल्द ही मिट्टी डालने का काम शुरू होगा। नेहरू स्टेडियम में बड़ी संख्या में खिलाड़ी पसीना बहाते हैं। नेहरू स्टेडियम में पसीना बहाने वाले कई खिलाड़ियों ने जिले का नाम रोशन किया है। बतादें कि नेहरू स्टेडियम में बारिश का पानी अंदर प्रवेश कर जाता है जिससे नेहरू स्टेडियम में जलभराव हो जाता है। नेहरू स्टेडियम के मेन गेट के बराबर में नाला निकल रहा है। मेन गेट नीचा होने के कारण बारिश का पानी नाले के पानी के साथ नेहरू स्टेडियम में चला जाता ह...