गाज़ियाबाद, मई 9 -- - जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का समापन किया गया गाजियाबाद, वंदना। गाजियाबाद फुटबॉल संघ की ओर से चल रही अंडर-17 जिला बास्केटबॉल चैंपियनशिप का शनिवार को समापन किया गया। जेकेजी इंटरनेशनल स्कूल, इंदिरापुरम और सेंट टेरेसा स्कूल में आयोजित हुई चैंपियनशिप में बालक और बालिका, दोनों वर्ग के मैच खेले गए। बालक वर्ग में फाइनल मुकाबला दिल्ली पब्लिक स्कूल गाजियाबाद और नेहरू वर्ल्ड स्कूल के बीच खेला गया। मैच में नेहरू वर्ल्ड स्कूल ने बाजी मारी और चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया। वहीं बालिका वर्ग में सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल और डीपीएसजी वसुंधरा के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें सेठ आनंदराम जयपुरिया टीम ने शानदार प्रदर्शन करके जीत हासिल की। समापन समारोह में जेकेजी ग्रुप के चेयरमैन जेके गौड़ मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने विजेता टीमों को ट्रॉफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.