हरिद्वार, जनवरी 28 -- नेहरू युवा केंद्र में बुधवार को आयोजित चार दिवसीय पुस्तक मेले का शुभारंभ नगर विधायक मदन कौशिक ने किया। मेले में विद्यार्थियों और युवाओं के लिए शैक्षणिक, प्रतियोगी और ज्ञानवर्धक पुस्तकों की व्यापक श्रृंखला उपलब्ध कराई गई है। उद्घाटन के अवसर पर विधायक मदन कौशिक ने कहा कि पुस्तक मेले का आयोजन एक अत्यंत सराहनीय पहल है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार में इतने बड़े स्तर पर पुस्तक मेले का आयोजन पहली बार किया गया है, जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है। यह आयोजन न केवल बच्चों और युवाओं के लिए बल्कि समूचे नगर के लिए ज्ञानवर्धक सिद्ध होगा। उन्होंने कहा कि यह पहल नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा की दूरदर्शी सोच का परिणाम है। नेहरू युवा केंद्र के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पुस्तक मेले में कॉमिक्स, उपन्यास, सामान्य...