नई दिल्ली, फरवरी 16 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवाददाता। नेहरू प्लेस डिस्ट्रिक्ट सेंटर में छह मंजिला कार पार्किंग लोगों के लिए शुरू हो गई है। एक हजार से अधिक वाहनों की क्षमता वाली पार्किंग में नौ ईवी चार्जिंग प्वॉइंट की सुविधा भी दी गई है। उपराज्यपाल वी के सक्सेना और मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को इसका उद्घाटन किया। उपराज्यपाल ने कहा कि नेहरू प्लेस में इस स्वचालित मल्टीलेवल कार पार्किंग के शुरू होने से यहां लंबे समय से बनी सार्वजनिक आवश्यकता पूरी हुई है। इससे क्षेत्र में अनधिकृत पार्किंग के कारण होने वाली भीड़-भाड़ में कमी आएगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि राजधानी के जिन इलाकों में पार्किंग की कमी है, वहां डीडीए की उपलब्ध जमीन पर पार्क या पार्किंग बनाने की व्यापक योजना तैयार की जा रही है। इस अवसर पर दक्षिणी दिल्ली के सांसद रामवीर स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.