पीलीभीत, जून 8 -- नेहरू पार्क में सोमवार को गौरैया संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए नेचर केयर ट्रस्ट की पहल पर निर्मित गौरैया हाउस वॉल का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल और डीएफओ भरत कुमार डीके ने किया। पक्षियों को मुक्त कर जैव विविधता व पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि आधुनिक जीवन शैली में हम मानव और प्रकृति के बीच दूरी बढ़ा चुके हैं। यह ठीक नहीं है। डीएफओ भारत कुमार डीके ने कहा कि गौरैया हाउस वॉल जैसी पहल अनुकरणीय है। नेचर केयर ट्रस्ट के सचिव दीप अग्रवाल ने कहा कि गौरैया को सहेजना ही होगा। ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष डॉ. गौरव वर्मा व अध्यक्ष हिमांशु जैसवार ने पांच हजार पौधे लगाने के लक्ष्य को बताते हुए अतिथियों का आभार जताया। मुदित अग्रवाल, आयुष मिश्रा, शिवम माथुर, प्रशांत भारद्वाज, सुधीर गंगवार, गौरव निर्मानी, ...