देवघर, मई 30 -- देवघर। बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए श्रद्धालुओं के वाहन से लाखों रुपए की चोरी मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद नगर थाना पुलिस कार्रवाई में जुटी है। हालांकि घटना के 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पुलिस को सफलता हाथ नहीं लगी है। वैसे मामले के उद्भेदन को पुलिस ताबड़तोड़ छापेमारी का दावा जरूर कर रही है। पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ तकनीकी शाखा की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

चोरी की घटना का विवरण प्राथमिकी के अनुसार बिहार के जमुई जिला के चकाई थाना के पाटजोरी निवासी धर्मेंद्र कुमार चौधरी अपने 19 साथियों के साथ बाबा वैद्यनाथ मंदिर पूजा करने देवघर आए थे। सभी श्रद्धालु 28 मई की सुबह शिवगंगा के समीप नेहरू पार्क पार्किंग स्थल में वाहन लगाकर मंदिर पूजा करने चले गए थे। उसी दौरान अ...