पटना, मई 15 -- नेहरू पथ पर शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक एक किलोमीटर में जाम रहा। राजाबाजार फ्लाईओवर के पिलर संख्या 88 से राजवंशीनगर हनुमान मंदिर के आगे तक जाम रहा। मेट्रो निर्माण को लेकर हनुमान मंदिर के दोनों ओर बैरिकेडिंग की गई है, जिसके कारण यहां सड़क काफी संर्कीण हो गई है। बैरिकेडिंग होने से पिछले तीन दिनों से जाम की समस्या बनी हुई है। सुबह और शाम यह समस्या और बढ़ जा रही है। शुक्रवार की सुबह साढ़े नौ बजे राजाबाजार फ्लाईओवर और शेखपुरा से डाकबंगला की ओर जाने वाले वाहनों की तदाद बढ़ गई थी। हनुमान मंदिर के पास पटना मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। यातायात पुलिस की ओर से यहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती नहीं करने के कारण वाहनों का परिचालन बेतरतीब तरीके से हो रहा था। राजाबाजार से डाकबंगला की ओर आने वाले व...