हरिद्वार, मई 27 -- जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने देवपुरा के पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क में मंगलवार को प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की 61वीं पुण्यतिथि मनाई। उन्होंने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि देकर उनके योगदान को याद किया। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और मुरली मनोहर ने कहा कि पंडित नेहरू ने स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पब्लिक सेक्टर की नींव रखकर युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए। पूर्व विधायक रामयश सिंह, ओपी चौहान ने कहा कि पं. नेहरू ने पंचशील और शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व की भावना को बढ़ावा दिया। महेश प्रताप राणा, संतोष चौहान ने कहा कि पंडित नेहरू ने आजादी के बाद सार्वजनिक संस्थानों की स्थापना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.