नई दिल्ली, फरवरी 10 -- केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि नेहरू ने अपनी व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए कश्मीर को गिरवी रख दिया और ब्रिटिशों के सामने सरेंडर कर दिया। उन्होंने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी से नेहरू के इन कार्यों के लिए राष्ट्र से माफी मांगने की मांग की। गिरिराज सिंह ने नेहरू और अंतिम वायसराय माउंटबेटन की पत्नी एडविना माउंटबेटन की तस्वीरें दिखाते हुए दावा किया कि ये फोटो सब कुछ स्पष्ट करती हैं। यह भी पढ़ें- किताब विवाद पर पहली बार जनरल नरवणे ने तोड़ी चुप्पी, पेंगुइन का नोट किया साझा गिरिराज सिंह ने कहा कि नेहरू ने डॉ. बीआर आंबेडकर की हार पर जश्न मनाया था। यह बयान संसद के बजट सत्र के दौरान आया, जहां राजनीतिक बहस तेज चल रही है। यह ...