नई दिल्ली, जून 19 -- नेहरू-गांधी परिवार से प्रधानमंत्री बनना बीते जमाने की बात - सुधांशु त्रिवेदी--------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता यह भी पढ़ें- एक हाथ में फरसा, दूसरे में संविधान की किताब; काशी में राहुल गांधी का परशुराम अवतार वाला पोस्टर भाजपा ने राहुल गांधी भावी प्रधानमंत्री के तौर पर पेश करने संबंधी कांग्रेस के प्रयासों को खारिज करते हुए कहा कि नेहरू-गांधी परिवार से प्रधानमंत्री बनना अब बीते जमाने की बात हो गई है। भाजपा प्रवक्ता सुंधांशु त्रिवेदी ने कहा है कि राहुल गांधी की छवि को नये सिरे से गढ़ने के बार-बार के प्रयास जन समर्थन हासिल करने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस नेता को तुच्छ और शरारतपूर्ण गतिविधियों में शामिल होने के बजाय जमीनी स्तर पर गंभीरता से काम करने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- जन्मदिन पर यूं ही नहीं सामने आया ...