देहरादून, मार्च 15 -- लाइफ केयर फाउंडेशन की ओर से शिविर, पत्रकारों को 50 फीसदी छूट फोटोदेहरादून, वरिष्ठ संवाददातानेहरू कॉलोनी स्थित लाइफ केयर पैथोलॉजी सेंटर और लाइफ केयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित 15वें विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में मानवता का अनूठा उदाहरण देखने को मिला। शिविर में युवाओं और महिलाओं समेत समाज के विभिन्न वर्गों ने उत्साह दिखाया एवं रिकॉर्ड 210 यूनिट रक्त दान किया।मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि एक यूनिट रक्त तीन लोगों का जीवन बचा सकता है। भट्ट ने पिछले 15 वर्षों से लगातार सेवा कार्य करने के लिए आयोजक राजेश रावत की सराहना की। विशिष्ट अतिथि महापौर सौरभ थपलियाल और एसपी सिटी प्रमोद कुमार ने भी युवाओं से नियमित रक्तदान की अपील की। संस्थान के निदेशक राजेश रावत ने सामा...