फरीदाबाद, जून 11 -- फरीदाबाद, सरसमल। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद नेहरू कॉलोनी में नगर निगम ने दूसरे दिन गुरुवार को भी बुलडोजर कार्रवाई नहीं की। कॉलोनी में सन्नाटा पसरा रहा। मलबा भी नहीं उठाया गया। पुलिस बल भी मौके पर मौजूद नहीं था। हालांकि कॉलोनी के लोगों में मकान के टूटने की चिंता अभी भी बनी हुई है। उधर, नगर निगम के अधिकारी 16 जून को कोर्ट में होने वाली इस मामले की सुनवाई को लेकर जवाब बनाने में मशगूल रहे। यह भी पढ़ें- नेहरू कॉलोनी का मामला हाईकोर्ट पहुंचा, अगली सुनवाई 16 जून को होगीसरकारी जमीन पर अवैध निर्माण गौरतलब है कि सरकारी जमीन पर अवैध रूप से बसी कॉलोनी में गत 30 मई की रात दो बजे नगर निगम का बुलडोजर चला था। धार्मिक स्थल सहित करीब 20 मकान तोड़े। इसके बाद तीन जून को दोबारा बुलडोजर चलाकर करीब 300 मकान ध्वस्त किए। त...