फरीदाबाद, जून 18 -- फरीदाबाद, सरसमल। नेहरू कॉलोनी में हुई तोड़फोड़ कार्रवाई के विरोध में नेहरू कॉलोनी बचाओ संघर्ष समिति का धरना गुरुवार को चौथे दिन भी जारी रहा। धरने में वक्ताओं ने प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और मुआवजे की मांग उठाई। अखिल भारतीय किसान सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह ने मौके पर पहुंचकर प्रशासन की कार्रवाई की आलोचना की। धरने की अध्यक्षता बलबीर सिंह, देवकी, विजेंद्र और लक्ष्मी ने संयुक्त रूप से की। इस दौरान इंद्रजीत सिंह ने कहा कि भूमि अधिग्रहण कानून-2013 के तहत किसी भी विकास परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण से पहले वहां रह रहे लोगों के पुनर्वास की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहरू कॉलोनी में इस प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

प्रभावित परिवारों के मुद्दे उन्होंने कहा कि पहले धार्मिक स्थलों और बाद ...