धनबाद, जनवरी 28 -- सिजुआ, प्रतिनिधि। नेहरू महिला इंटर कॉलेज तेतुलमारी में बुधवार को बारहवीं के छात्राओं को विदाई दिया गया। कॉलेज के प्रिंसिपल मनोज कुमार सिंह व प्रधानाध्यापिका सीमा मिश्रा ने संयुक्त रूप से छात्राओं को पाठ्य सामग्रियों का वितरण किया। इस दौरान छात्राओं ने हिंदी, बांग्ला व खोरठा गीतों पर नृत्य प्रस्तुत कर श्रोताओं के जमकर मनोरंजन किया। मनोज कुमार सिंह ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कारों की बहुत ही आवश्यकता है। तभी उनको पहचान मिलती है व उनका मंजिल मिल पाता है। कहा कि इस कॉलेज में संस्कार युक्त शिक्षा दी जाती है। छात्राएं जहां भी रहे विद्यालय के मान सम्मान बनाए रखना। कार्यक्रम के पश्चात बेहतर करने वाले छात्राओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। मौके पर रामप्रीत यादव, व्याखाता मनकेश्वर सिंह, साबिर अहमद, दर्शन कुमार दास, गणेश व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.