गोरखपुर, अगस्त 5 -- गोरखपुर। हनुमान प्रसाद पोद्दार कैंसर अस्पताल एवं शोध संस्थान के तत्वावधान में बुधवार को नेहरू इंटर कॉलेज बिछिया में कैंसर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कालेज में मौजूद छात्रों को कैंसर से बचाव के प्रति जागरूक करते हुए कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. तरुण कांति राजन ने कहा कि पर्याप्त पानी पीने से मूत्राशय कैंसर का खतरा कम हो जाता है। कैंसर से बचाव के लिए पौष्टिक आहार, फलों, सब्जियों, अनाज और दालों का प्रयोग करना चाहिए। तंबाकू व उसके उत्पादों से दूर रहना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...