नई दिल्ली, अप्रैल 6 -- देश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी का आज स्थापना दिवस है। 6 अप्रैल, 1980 को भाजपा का गठन हुआ था और उससे पहले जनसंघ अस्तित्व में था, जो आरएसएस की राजनीतिक शाखा कहा जाता था। उसी जनसंघ का विलय 1977 में जनता पार्टी में हो गया था और फिर 1980 में जब मतभेद बहुत बढ़े तो जनता पार्टी से जनसंघ बाहर निकल आया। इस बार उसने नया अवतार लिया और नाम रखा गया भारतीय जनता पार्टी। इस भाजपा के पहले अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेयी बने थे, जिनका कार्यकाल 1986 तक रहा था। यह भाजपा इसलिए अस्तित्व में आई थी क्योंकि जनता पार्टी में कहा गया था कि जो हमारा सदस्य होगा, वह आरएसएस से ताल्लुक नहीं रखेगा। जनता पार्टी का कहना था कि हम दोहरी सदस्यता को नहीं मानेंगे। इसी के बाद जनसंघ के लोग उससे बाहर निकल आए और भाजपा बना ली। हालांकि भाजपा कुछ अलग नहीं थी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.