नई दिल्ली, जून 10 -- Modi vs Nehru and india brain drain: आज, 10 जून 2026 का दिन भारतीय राजनीति के पन्नों में एक अहम मुकाम के तौर पर दर्ज हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले 'चुने हुए' प्रधानमंत्री के रूप में देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का ऐतिहासिक रिकॉर्ड पार कर लिया है। इस लंबी राजनीतिक यात्रा और कूटनीतिक विरासत का आकलन करते हुए, एक सबसे बड़ा बदलाव जो स्पष्ट रूप से दिखाई देता है, वह है- भारतीय प्रवासी समुदाय को देखने और इस्तेमाल करने का नजरिया। जो बात कभी भारत में 'ब्रेन ड्रेन' यानी प्रतिभा पलायन के रूप में एक राष्ट्रीय चिंता का विषय थी, वह आज वैश्विक मंच पर भारत की सबसे प्रभावशाली 'सॉफ्ट पावर' और रणनीतिक कूटनीति का हथियार बन चुकी है।'ब्रेन ड्रेन': नेहरू युग की राष्ट्रीय चिंताएं आजा...