नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मंगलवार को प्रदेश कार्यालय राजीव भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में पं जवाहरलाल नेहरु की 61वीं पुण्यतिथि मनाया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि नेहरू की दूरदर्शी सोच के कारण ही भारत विश्व पटल पर दिख रहा है। देवेन्द्र यादव ने इस अवसर पर कहा कि आजादी मिलने पर देश के प्रथम प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी संभालते हुए उन्होंने भारत को सुदृढ़ और मजबूत बनाने के लिए दर्जनों शैक्षिण, वैज्ञानिक, औद्योगिक, तकनीकी, सामाजिक और आर्थिक संस्थानों की नींव रखी थी वो आज के भारत की रीढ़ है और हमारी प्रगति के स्तंभ के रूप में भारत को मजबूती दे रहे है। पंडित जी के महान योगदान विज्ञान और तकनीकी के सहारे आज हम आधुनिक विश्व का मुकाबला करने मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.