सराईकेला, अगस्त 5 -- सरायकेला, संवाददाता। जिल्ला स्तरीय जवाहर लाल नेहरू कप हॉकी प्रतियोगिता में कुचाई प्रखंड के खिलाड़ियों का शानदार दबदबा रहा। बालकों के दोनों वर्गों (अंडर-15 और अंडर-17) के खिताब पर कुचाई की टीमों ने एकतरफा कब्जा जमाया। वहीं, बालिका वर्ग के रोमांचक मुकाबले में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) सरायकेला की टीम विजेता बनी। इससे पूर्व प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन एपीओ प्रमोद कुमार, एडीपीओ अलका लकड़ा, जिला ओलंपिक संघ के उपाध्यक्ष मोहम्मद दिलदार, सचिव सिकंदर महतो और जिला तीरंदाजी संघ के सचिव अमित कुमार समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला बढ़ाया।

अंडर-17 बालक वर्ग का फाइनल प्रतियोगिता के अंडर-17 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में एसएस प्लस टू हाई...