नेहरू और रमाबाई आंबेडकर की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि
बिजनौर, मई 27 -- बिजनौर। आधुनिक भारत के निर्माता एवं प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी और शहर कांग्रेस कमेटी बिजनौर द्वारा श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंडित नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बुधवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने पंडित नेहरू के देश निर्माण, लोकतंत्र की मजबूती, वैज्ञानिक सोच और आधुनिक भारत की नींव रखने में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि नेहरू जी ने शिक्षा, विज्ञान, तकनीक और उद्योग के क्षेत्र में मजबूत आधार तैयार किया, जिसकी बदौलत आज भारत विश्व में अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर याद किये गए पंडित नेहरू भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की धर्मपत्नी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.