नई दिल्ली, जुलाई 27 -- दिल्ली हाईकोर्ट ने सोमवार को नेशनल हेराल्ड से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर सभी पक्षकारों से तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। इस मामले में ईडी ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, राहुल गांधी व अन्य लोगों के खिलाफ दायर आरोपपत्र पर संज्ञान लेने से इनकार करने के निचली अदालत के आदेश को चुनौती दी है। न्यायमूर्ति मनोज जैन की पीठ ने इस मामले की सुनवाई 10 सितंबर को तय करेगी। पीठ ने कहा कि आज वाद सूची में मामलों की संख्या बहुत अधिक है। इसलिए सुनवाई को अगली तारीख पर टाला जा रहा है। प्रतिवादी की तरफ से पेश वरिष्ठ वकील ने ईडी की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का अनुरोध किया। ईडी की तरफ से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में निचली अदालत का फैसला पूरी तरह गलत है। हाईको...