नई दिल्ली, दिसम्बर 17 -- नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत का फैसला किसी भी प्रकार की क्लीन चिट नहीं-भाजपा ---------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने नेशनल हेराल्ड मामले पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन के बयान की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है कि नेशनल हेराल्ड मामले में अदालत का फैसला किसी भी प्रकार की क्लीन चिट नहीं है। पार्टी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा है कि इसमें पहला प्रकरण एक प्राइवेट कंप्लेंट से संबंधित है जिसमें सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप हैं। यह मामला अभी भी विचाराधीन है और इसका ट्रायल जारी है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि धोखाधड़ी मामले में धारा 420 (पुरानी धारा) के तहत सात साल की सजा का प्रावधान है और इसी को निरस्त कराने के लिए सोनिया गांधी और राहुल गांधी दिल्ली हाई कोर्ट गए थे। जहां प्रथम दृष्टया अदालत...