मेरठ, जनवरी 3 -- नेशनल हाईवे-58 पर गुरुवार देर रात सड़क हादसा हुआ। सुपरटेक ग्रीन के सामने हरिद्वार की ओर जा रही तेज रफ्तार कार नीलगाय से टकरा गई, जिसमें नीलगाय की मौत हो गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना गुरुवार देर रात 12:30 बजे की है। दिल्ली के गीता कॉलोनी निवासी विकास और नवीन ग्रोवर अपने परिवार के साथ हरिद्वार जा रहे थे। वे नानी की अस्थियों के विसर्जन को निकले थे। नेशनल हाईवे पर सुपरटेक ग्रीन के सामने अचानक नील गाय सड़क पर आ गई। तेज रफ्तार के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और नीलगाय से टकरा गई। हादसे में नीलगाय की मौके पर मौत हो गई। जबकि कार चालक नवीन गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने वन विभाग को सूचना देकर कार और मृत नीलगाय को हटवाया तथा देर रात तक हाईवे पर बाधित यातायात को सामान्य कराया।

हिंदी हिन्दुस्ता...