हापुड़, मई 13 -- क्षेत्र में दिल्ली-मुरादाबाद नेशनल हाईवे किनारे अवैध रूप से सज रहे मूढ़ा बाजार और अन्य अतिक्रमण को लेकर प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पुलिस ने अभियान चलाकर हाईवे किनारे दुकान लगाने वालों को चेतावनी दी है कि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र के दिल्ली-मुरादाबाद हाईवे पर सड़क किनारे अवैध रूप से सजने वाले मूढ़ा व्यापार को पुलिस ने हटाने के आदेश दिए हैं। हिंदुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने यह कदम उठाया है। शीघ्र ही दुकानों के न हटाए जाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है।नेशनल हाईवे किनारे अवैध रूप से लगी दुकान, ढाबे, होटल समेत अन्य अतिक्रमण को हटाने के लिए पिछले दिनों उच्च न्यायालय द्वारा आदेश जारी किए गए थे। बावजूद इसके गढ़ क्षेत्र में ब्रजघाट से लेकर सिंभावली...