औरंगाबाद, दिसम्बर 23 -- सड़क सुरक्षा समिति की बैठक औरंगाबाद कलेक्ट्रेट के योजना भवन के सभागार में मंगलवार को आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता औरंगाबाद के सांसद सह सड़क सुरक्षा समिति के अध्यक्ष अभय कुमार सिन्हा ने की। बैठक में गोह के विधायक अमरेंद्र कुमार कुशवाहा, ओबरा विधायक प्रकाश चंद्र, नवीनगर विधायक चेतन आनंद, कुटुंबा विधायक ललन राम, औरंगाबाद के विधायक त्रिविक्रम नारायण सिंह, रफीगंज के विधायक प्रमोद कुमार सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा बैठक में डीएम अभिलाषा शर्मा, डीडीसी अनन्या सिंह, डीटीओ सुनंदा कुमारी, सदर एसडीओ संतन कुमार सिंह, दाउदनगर एसडीओ अमित राजन, औरंगाबाद नगर परिषद के अध्यक्ष उदय कुमार गुप्ता आदि मौजूद रहे। बैठक में अध्यक्ष ने राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19, एनएच-139 और 120 से संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया। राष्ट्रीय राजमार्ग...