नेशनल हाईवे में गड्ढों का जाल, हादसों का खतरा बढ़ा
हमीरपुर, अगस्त 31 -- मौदहा, संवाददाता। राष्ट्रीय राजमार्ग-34 पर सड़क की बदहाल स्थिति राहगीरों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मौदहा से सुमेरपुर और आगे हमीरपुर के बीच कई स्थानों पर सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। कहीं सड़क ऊंची है तो कहीं अचानक काफी नीचे हो गई है। ऐसे में दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रात के समय गड्ढे दिखाई नहीं देने से दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है। राहगीरों का कहना है कि हाईवे पर वाहनों की रफ्तार काफी अधिक रहती है। ऐसे में अचानक सामने आने वाले गड्ढों से बचने के प्रयास में बाइक सवारों का संतुलन बिगड़ने की आशंका बनी रहती है। कई स्थानों पर सड़क की ऊंचाई और गहराई में अंतर इतना अधिक है कि वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना पड़ता है। सागर से कानपुर तक जाने वाला एनएच-34 लंबे समय से सड़क दुर्घटनाओं को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.