नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना में तीन घायल
बरेली, सितम्बर 9 -- फतेहगंज पूर्वी। नेशनल हाईवे पर मंगलवार रात रम्पुरा मोड़ के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर उसके साथ चल रहे दूसरी बाइक सवार से टकरा गई। इसके कारण दोनों बाइक सवार देशपाल निवासी गांव भीखमपुर और विपिन कुमार निवासी गांव सुकुटिया घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से बरेली के अस्पताल में भिजवाया है। दूसरी घटना में फतेहगंज पूर्वी ओवरब्रिज से आगे मां वैष्णो ढाबा के पास आशा देवी निवासी खुदागंज अपने बेटे के साथ मोटरसाइकिल पर खुदागंज जा रही थीं। इस दौरान उनकी मोटरसाइकिल में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में महिला आशा देवी को गम्भीर चोटें आई हैं। पुलिस ने महिला को एम्बुलेंस से बरेली अस्पताल भिजवाया, जहां महिला की हालत गंभीर है। इन्स्पेक्टर राजकुमार सिंह ने बताया कि घायलों के परि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.