बदायूं, जून 8 -- किसी भी पक्की सड़क पर मक्का या फिर अन्य अनाज न सुखाए जाने का नियम है। मक्का और अन्य अनाज पर बाइकों के फिसलने से हुए हादसों पर गौर करते हुए शासन-प्रशासन ने सख्ती बरतते हुए कार्रवाई शुरू की तो लोगों ने पक्की सड़क पर अनाज सुखाना बंद कर दिया, लेकिन यहां मौजूदा बाईपास निर्माणाधीन नेशनल हाईवे पर ही मक्का सुखाई जा रही है। बरेली रोड से उझानी रोड को जोड़ने वाला बाईपास अब राष्ट्रीय राजमार्ग बन चुका है। उसके दोनों साइडों पर तेजी से काम चल रहा है। ऐसे में वहां एक साइड काफी समय पहले ही पूरी हो चुकी है जिसमें वाहनों का बड़ी संख्या में आवागमन है और दूसरी साइड भी बनकर तैयार हो चुकी है जहां पर वाहन निकासी की जा सकती है, लेकिन हाईवे की इस लेन पर मक्का सुखाई जा रही है।काफी यह भी पढ़ें- नेशनल हाईवे पर सूख जा रही मक्का बड़ी संख्या में लोग यहा...