फरीदाबाद, जनवरी 28 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर के व्यस्ततम हाईवे पर स्थित मैगपाई चौक और सेक्टर-28 में फुट ओवरब्रिज पर लगे एस्केलेटर पिछले तीन साल से खराब पड़ा है, जिससे रोजाना हजारों राहगीरों को परेशानी हो रही है। खासकर नेहरू कॉलेज आने-जाने वाले छात्रों और दिव्यांग व्यक्तियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पार करने के लिए उन्हें मजबूरी में सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे लोग बहुत परेशान हैं। स्मार्ट सिटी में हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए एचएचएआई की ओर से वर्ष 2018 में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सात स्थानों पर फुटओवर ब्रिज बनाए थे, जिससे एक तरफ से दूसरी तरफ जाने के लिए राहगीर सड़क पार न कर, फुट ओवरब्रिज से आवाजाही कर सकें। योजना के तहत मैगपाई चौक पर सामान्य सीढ़ियों के साथ ही राहगीरों औ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.