नेशनल हाईवे पर बेकाबू ट्राला नाले में गिरा, सरिया घुसने से चालक की मौत
नोएडा, जुलाई 21 -- दादरी, संवाददाता। नेशनल हाईवे-91 पर मंगलवार तड़के सरिया से लदा बेकाबू ट्राला अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरा। शरीर में सरिया घुसने से चालक की मौत हो गई। पुलिस ने करीब दो घंटे के रेस्क्यू के ऑपरेशन के बाद ट्रक के केबिन में फंसे चालक के शव को बाहर निकाला। आशंका है कि चालक को झपकी आने से हादसा हुआ। बादलपुर कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार सवेरे एक ट्राला लोहे के सरिया लेकर गाजियाबाद जा रहा था। ट्रक को बुलंदशहर का रहने वाला चालक मोहम्मद आमिर चला रहा था। मंगलवार सुबह करीब चार बजे चालक को छपरौला के पास झपकी आ गई, जिससे ट्राला का संतुलन बिगड़ गया। ट्राला सड़क के साइड में रखे ट्रासंफार्मर को तोड़ता हुआ नाले में जा गिरा, जिससे ट्राले पर पीछा लदा सरिया केबिन पर आ गिरा। सरिया चालक मोहम्मद आमिर के शरीर में घुस गए। हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.