रायबरेली, मार्च 20 -- रायबरेली। लखनऊ-रायबरेली नेशनल हाईवे पर गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के पास बना फुट ओवरब्रिज पिछले नौ महीने से टूटा पड़ा है। इसके चलते जहां स्कूली बच्चों को जान हथेली पर लेकर हाईवे पार करना पड़ता है, वहीं हर समय हादसे का अंदेशा भी बना रहता है। दूसरी ओर, स्कूल छूटने के समय करीब आधा घंटा जाम लगा रहता है। लोगों को इससे खासी परेशानी होती है। लखनऊ-रायबरेली नेशनल हाईवे पर रतापुर के पास स्थित गोपाल सरस्वती विद्या मंदिर के पास एनएचएआई ने साल 2016 में बच्चों की सुविधा के लिए फुट ओवरब्रिज बनवाया था, जो करीब नौ महीने भारी वाहन की टक्कर से धराशायी हो गया। एनएचएआई ने इसकी सूचना पर वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा कराया और चार महीने के अंदर पुल ठीक कराने का आश्वासन भी दिया, लेकिन पिछले नौ महीने से पुल की हालत जस की तस है। इसके चलते जहां स्क...