नेशनल हाईवे पर दुर्घटनाओं में महिला व युवक की मौत
बेगुसराय, मार्च 27 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। एनएच-28 पर श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय हाई स्कूल के पास हाईवा की चपेट में आने से शुक्रवार की शाम बाइक सवार 30 वर्षीया महिला की मौत हो गई। घटना के बाद जब तक स्थानीय पुलिस बल दुर्घटनास्थल पर पहुंचा तब तक आक्रोशित लोगों ने एनएच-28 को जाम कर हो हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर महिला के शव और घायल पति को अस्पताल पहुंचाया। मृतक महिला उत्तरी तेघड़ा के पकठौल वार्ड-छह की बतायी जा रही हैं। पति सुरेन्द्र केवट को भी गंभीर चोट आई है। उनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। पति ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ बाइक से दलसिंहसराय साली के यहां जा रहे थे। इसी क्रम में एनएच-28 पर श्री विश्वेश्वर राष्ट्रीय स्कूल के समीप बछवाड़ा की ओर से आ रहे हाईवा के पिछले भाग से बाइक पर सवार पत्नी को ठोकर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.